बरेली। स्कूल न जाने पर पिता की डांट से आहत किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका में एक व्यक्ति के अनुसार, लॉक डाउन में स्कूल खुलने के बाद उसने कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी से स्कूल जाने को कहा। इसके बाद वह काम पर चले गए। शाम को वह लौट कर आए तो पता चला कि बेटी स्कूल नहीं गई है। इस पर उन्होंने उसे डांटा। डांट से आहत होकर किशोरी ने देर रात जहर खा लिया। रात को टीवी देखने के बाद परिजन सोने के लिए छत पर पहुंचे। देखा कि उसे उल्टियां हो रही हैं। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने जहर से किशोरी की मौत से इंकार किया है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होना बताया गया है। जानकारों का कहना है कि किशोरी का भाई नहीं हैं। जिसकी कमी रक्षाबंधन पर खल रही थी। इसको लेकर वह उदास भी रहती थी।