फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोजगार मेले में मिला 432 बेरोजगारों को रोजगार

विज्ञापन
बीसलपुर में रोजगार मेले में बेराजगारो को मिले नियु​क्ति पत्र । स्रोत - आयोजन समिति
विज्ञापन
बीसलपुर। परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 432 बेरोजगारों को रोजगार मिला।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना ने किया। मेले में विभिन्न शहरों से 12 कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे। उन्होंने बेरोजगारों के अभिलेख देखें साक्षात्कार लिया। मेले में बेरोजगारों की सुविधा के लिए 12 पटल बनाए गए थे। इन पटलों पर बेरोजगारों के शैक्षिक प्रमाणपत्र देखे गए। मेले में 1002 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 432 बेरोजगारों का चयन हो सका। उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गए। मेले की अध्यक्षता परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक विनोद राय ने और संचालक कौशल विकास मिशन के अमित सक्सेना ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें