महिला के पति को पीटा
बताते हैं कि महिला के बेटे ने पिता को जगाकर घटना के बारे में बताया। महिला के चीखने की आवाज के आधार पर पति झाड़ियों की तरफ गया और उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। वहां पहुंचे ट्रक चालकों ने महिला के पति को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर सतीश व रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दुकान संचालक भूरा फरार हो गया। पुलिस ने भूरा के पिता व भाई को थाने में बैठा लिया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।