फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रभारी सब रजिस्ट्रार का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तीन सप्ताह पहले आंवला तहसील से ट्रांसफर होकर नवाबगंज आए प्रभारी सब रजिस्ट्रार 50 वर्षीय कालीचरन सक्सेना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ। सोमवार दोपहर बदायूं के कछला घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जनपद बदायूं के मूल निवासी कालीचरन तीन सप्ताह पहले ही जनपद की तहसील आंवला से ट्रांसफर होकर नवाबगंज में पदभार संभाला था। उनके निधन पर कार्यालय की लिपिक खुशबू सिंह, जगदीश कुमार, विवेक मिश्रा, प्रिय रंजन, दिनेश कुमार, शिवम के साथ ही दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह राठौर, झांझन लाल गंगवार, निसार अहमद अंसारी, गंगा प्रसाद मौर्य, राजेश सक्सेना, जफरुद्दीन मंसूरी आदि ने दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें