फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार के बारे में बताया

Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को राजकीय खाद्य एवं प्रसंस्करण महाविद्यालय की ओर से स्वयंसेवकों को खाद्य, प्रसंस्करण एवं उद्यमिता और स्वरोजगार के प्रशिक्षण के बारे में बताया। राजकीय खाद्य एवं प्रसंस्करण महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अंशुल सिन्हा ने बताया कि इंटर करने के बाद खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग से एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स फूड प्रोसेसिंग, बेकरी, कुकरी करने के बाद उप्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाद्य निरीक्षक आदि पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। प्रशिक्षित बेरोजगार युवा फूड प्रोसेसिंग उद्योग में नौकरी के साथ-साथ होटल, बेकरी, फूड फैक्ट्री में रोजगार एवं अपना घरेलू या लघु उद्योग बहुत ही आसानी से शुरू कर सकते हैं। द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण की कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव, रवि प्रकाश गंगवार, शिवपूजन शंखधर, अमन यादव, आलोक कुमार प्रजापति व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें