फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाल अधिकार से रूबरू होंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति पांचवें चरण का अभियान चल रहा है। इस क्रम में परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, छेड़खानी, गुड व बैड टच आदि के प्रति जागरूक किया जाना है। इस संबंध में सहायक संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. अजीत कुमार ने मंडल के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्ययोजना जारी की है।
विज्ञापन

अभियान के तहत 10 अक्तूबर तक उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, वार्डन, शिक्षक के नेतृत्व में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए रैली निकाली जाएगी। अक्तूबर से दिसंबर तक पीएमश्री विद्यालयों में मीना मेला व करिअर मार्गदर्शन पर आधारित सत्र लगाए जाएंगे। वहीं नवंबर से दिसंबर तक बालिका शिक्षा के महत्व पर विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, वाद-विवाद, चर्चा-परिचर्चा, बाल- अखबार आदि का निर्माण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को रोस्टरवार एक दिन का वार्डन बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें