फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चीनी मांझे से छात्र की गर्दन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को किला इलाके में चीनी मांझे से 17 वर्षीय छात्र की गर्दन कट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुताबिक, सेनेटरी की ठेकेदारी करने वाले सलीम बेग का पुत्र आमीन 11वीं का छात्र है। शनिवार दोपहर वह अपने ताऊ के घर जा रहा था। सहगल होटल के पास लीची बाग रोड पर मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। इससे गहरा घाव हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। चीनी मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मांझे पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें