Students made the bridge and tents
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे रेंजर्स शिविर के आखिरी दिन छात्राओं ने पुल, टेंट आदि बनाएं। मुख्य अतिथि डॉ. शीला रानी खरे, जिला स्काउट संगठन के कमिश्नर हीरालाल शर्मा ने अच्छे टेंट निर्माण के सुझाव बताए। नुपूर बालिया, दिशा त्यागी, मिथलेश, रश्मि शर्मा आदि ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. ममता बंसल ने कहा कि रेंजर्स में सहयोग और सेवा भाव की भावना होनी चाहिए। इस मौके पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनीता त्यागीख् डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ, डॉ. स्मिता जैन, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. इतवारी लाल, डॉ. सचिन, डॉ. रंजू राठौर, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. कामरान आलम आदि मौजूद रहे।