फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा में कम नंबर वालों के पास भी हैं करियर के कई विकल्प

Thu, 27 Apr 2023 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एनटीए के कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के कम नंबर है, उनके पास अब भी अपना भविष्य बनाने के लिए कई विकल्प हैं। वे विभिन्न डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के कोर्स कर अपना करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में यूपी बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में कक्षा 12वीं के तकरीबन 75 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से काफी बच्चों के परिणाम 60 फीसदी से भी नीचे रहे। विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान और गणित में कम अंक मिले। कुछ को तो चित्रकला में भी कम अंक प्राप्त हुए हैं। एनटीए के कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के पास अब भी अपना भविष्य बनाने के लिए कई विकल्प हैं। वह विभिन्न डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के कोर्स कर उसमें अपना करियर बना सकते हैं।

क्या हैं विकल्प

1- 50 फीसदी के कम अंक वाले विद्यार्थी वेब कार्टूनिस्ट, एनिमेशन व फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग के कोर्स ले सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग के लिए आईआईएफटी और एनआईएफटी जैसे संस्थान की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।

विज्ञापन

2- मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले विद्यार्थी होटल, ट्रैवल व इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सकते हैं। वह आईएचएम बंगलूरू, जयपुर आदि की प्रवेश परीक्षा देकर इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
3- भाषा, भारतीय राजनीति व सामयिकी पर अच्छी पकड़ रखने वाले विद्यार्थी मीडिया स्टडीज, एयर होस्टेस के कोर्स कर इसमें भविष्य बना सकते हैं।
4- विपणन और जनसंपर्क को समझने वाले विद्यार्थी सेल्स मार्केटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट व पब्लिक रिलेशन में स्नातक की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए वह दिल्ली स्थित विभिन्न निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

5- कल्चर में रुचि रखने वाले फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, आरजे, डीजे, डांस, म्यूजिक के डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। आधुनिकता के इस दौर में इन विषयों का ट्रेंड बढ़ गया है।
विज्ञापन

6- वाणिज्य के विद्यार्थी जिनके 50 प्रतिशत से ऊपर अंक हैं, वे बैंकिंग, बाजार शोधकर्ता, वित्तीय विश्लेषण आदि के कोर्स कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें