फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में भिड़े छात्र-छात्रा, एक-दूसरे को मारे थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एमएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा के बीच एक छात्र ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया, जिससे परिसर में हंगामा हो गया। नियंता की टीम ने दोनों को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय बुलाया। माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रॉक्टरियल बोर्ड के अनुसार महाविद्यालय के नए परीक्षा भवन में मंगलवार को शाम की शिफ्ट में एमएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे, तभी हरिनाम पीजी कॉलेज के कुछ विद्यार्थी आपस में ही बहस करने लगे। कुछ देर बाद एक छात्रा ने सहपाठी छात्र को थप्पड़ मार दिया, बदले में छात्र ने दो थप्पड़ मार दिए, जिससे छात्रा फर्श पर गिर गई।
वहां मौजूद शिक्षक की सूचना पर कई नियंता परीक्षा भवन पहुंच गए। मामले की जानकारी लेकर दोनों को मुख्य नियंता कार्यालय बुलाया गया। जहां दोनों ने गलती के लिए माफी मांगी, इसके बाद उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। इस संबंध में मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने कहा कि दोनों एक ही कॉलेज के विद्यार्थी हैं। उनमें किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें