फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशा और शौक पूरे करने के लिए चोर बने छात्र, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर में कार बाजार मालिक के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी दोनों छात्रों ने नशा और शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत पांच लाख की नगदी और जेवर बरामद करा दिए।
विज्ञापन

प्रेमनगर बी-204 निवासी बृजेश कुमार गुप्ता कारों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं। होली की रात उनके बंद घर से करीब तीन लाख रुपये, पांच लाख के जेवर और लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसओजी और सर्विलांस सेल को भी जुटाया। सीसीटीवी कैमरों कीफुटेज से पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। करगैना निवासी अमन और आर्यन को पकड़ा गया। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन लाख के जेवर, दो लाख चार हजार 520 रुपये बरामद किए। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए कई सीसीटीवी खंगाले और पचास से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। उसके बाद सबूतों के आधार पर दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छात्रों ने पूछताछ में बताया कि होली की रात नशे में होने के कारण चोरी की घटना कर दी। छात्रों का कहना था कि उनके शौक पूरे नहीं हो पा रहे थे। अपने खर्चे पूरे करने के लिए ऐसा किया।

बीस हजार से बाइक स्टाइलिश बनवाई
दोनों छात्र गरीब परिवारों से हैं। अमन हाईस्कूल फेल है और नोएडा की फैक्टरी में काम करता है। जबकि आर्यन के पिता ड्राइवर हैं। दोनोंचोरी के बाद दिल्ली भाग गए थे। वहां एक गुरुद्वारे में रुके थे। वहां उन्होंने बाइक में बीस हजार रुपये लगाकर उसे स्टाइलिश बनवाया और करीब पचास हजार रुपये की शराब पार्टी कर ली।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे में ताला तोड़ा, पौने तीन घंटे घर में रहे
दोनों ने ही पहली बार नशे में चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी देखकर पहले ही समझ लिया था कि यह नौसिखिए हैं। इन्होंने घर का ताला करीब डेढ़ घंटे में तोड़ा। फिर अंदर घुसे तो करीब पौने तीन घंटे बाद बाहर निकले। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया है, इन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें