फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही सक्रिय हुए छात्रनेता

Sat, 20 Jun 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही छात्रनेता सक्रिय हो गए है। वह नए प्रवेशार्थियों को जल्दी काम कराने का लालच दे रहे हैं, जिससे कॉलेज प्रशासन चिंतित है। बीएड और विधि विभाग में काउंसलिंग के दौरान ये छात्रनेता सक्रिय दिखे। वे नए विद्यार्थियों को जल्दी के नाम पर सामूहिक रूप से फॉर्म जमा करते पाए गए। विधि विभाग में एक शिक्षक के सवाल करने पर छात्रनेता चला गया। कॉलेज में चल रही तीनों पालियों की परीक्षाओं के दौरान भी छात्र नेताओं और वाहनों की आवाजाही जारी रही। एक घटना में एबीवीपी के कार्यकर्ता बाइक पर पश्चिमी गेट से पूर्वी गेट की ओर जा रहे थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें रोका तो वे बाइक छोड़कर भीतर चले गए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में छात्रनेता या कोई बाहरी व्यक्ति को काउंसलिंग के दौरान अंदर जाने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए गार्ड लगाया है। उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने फॉर्म स्वयं भरें और असामाजिक तत्वों से बचकर रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें