बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एलएलएम तृतीय सेमेस्टर के छात्र पवन ने रुविवि प्रशासन पर दो माह से अधिक समय से निलंबित रखने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मुझे केवल परीक्षा देने के लिए ही विश्वविद्यालय बुलाया जाता है। जबकि, नियमानुसार एक माह से एक दिन भी अधिक निलंबित नहीं किया जा सकता है। जिस शिक्षिका के विरुद्ध उसने पूर्व में कम अंक देने व यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, उस मामले की ठीक से जांच नहीं करने और तथ्य छिपाने का भी आरोप लगाया है। छात्र ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालय में भी की है। छात्र ने किसी दूसरे विवि से अपने मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया छात्र को शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलवाया गया, वह अपने साथ कई अन्य साथी भी लाया था। संवाद