फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को कुचला, सिर के ऊपर से गुजर गया पहिया, दर्दनाक मौत

Mon, 23 Jan 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क पर गिरे छात्र के सिर के ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में छुट्टी के बाद स्कूल से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था, जिसे देखकर लोगों के रोंगेट खड़े गए। छात्र का सिर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया था। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव गलथुआ निवासी 12 वर्षीय रजा मुराद कस्तूरी लाल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। उसके पिता शखावत ने बताया कि उनका इकलौता बेटा रजा मुराद सोमवार को कस्तूरी लाल पब्लिक स्कूल से साइकिल से घर की तरफ आ रहा था, तभी टिसुआ की तरफ से आ रही रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया। 

छात्र के पिता शखावत ने बताया कि छह बेटियों के बाद एक बेटा पैदा हुआ था, लेकिन खनन माफिया ने उसके घर का चिराग बुझा दिया। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था। फतेहगंज पूर्वी के कार्यवाहक थाना प्रभारी जोखन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। खनन विभाग को रेत से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें