फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल जाने को सड़क पार करते पांच साल के बच्चे की डीसीएम से कुचला, मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शीशगढ़ क्षेत्र के सहोड़ा गांव में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे छात्र को डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
यश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के सहोड़ा गांव में स्कूल जाने को सड़क पार कर रहे पांच साल के छात्र यश को डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहोड़ा गांव निवासी भूकन का पांच वर्षीय बेटा यश गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। सोमवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी डीसीएम ने उसे कुचल दिया। इससे यश की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बेटे का शव देख मां रो-रोकर बेसुध हो गई। 

आंवला में घोड़ा बुग्गी से टकराई कार 

आंवला क्षेत्र में आंवला-बदायूं मार्ग पर कार और घोड़ा बुग्गी की आमने सामने से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर तीन लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें