फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद चलाएगी सेल्फी विद कैंपस अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले साल की तरह इस बार भी देश व्यापी कार्यक्रम सेल्फी विद कैंपस चलाएगी। इसको लेकर रविवार को विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर इसको लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता शहर के सभी इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय कैंपस में अपनी इकाई बनाएंगे और उसके साथ सेल्फी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया एबीवीपी पूरे देश में 50 हजार कॉलेज कैंपस में अपनी इकाई खड़ी करेगी। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि उन्हें कॉलेज में जाकर किस तरह से अपनी बात छात्र-छात्राओं तक पहुंचानी है। इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. राम बाबू सिंह, विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, सिद्धार्थ रस्तोगी, मनोज यादव, सपना चौहान, हर्ष अग्रवाल, प्रशांत देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें