बरेली। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत विकास क्षेत्र नवाबगंज के कंपोजिट विद्यालय पीतांबरपुर की कक्षा सात की छात्रा सुरभि को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रधानाध्यापक रुचि शर्मा के अनुसार सुरभि ने विद्यालय में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह प्रार्थना सभा के बाद छात्रा को प्रधानाध्यापक का कार्यभार सौंपा गया। इससे अन्य विद्यार्थी भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित होते हैैं। सुरभि ने प्रधानाध्यापक के रूप में उपस्थिति पंजिका देखी व विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। हाफिजगंज थाना के पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, गुड व बैड टच के प्रति जागरूक किया। सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस दौरान शिक्षक मनोहर लाल व सचिन कुमार उपस्थित रहे। संवाद