फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आईडी बनाकर छात्र और परिवार को किया बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राम वाटिका निवासी शख्स ने 11वीं में पढ़ रहे अपने बेटे की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी छवि बिगाड़ने व परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। अभिभावक ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनका बेटा 11वीं का छात्र है। एक साल पहले तक वह नैनीताल के नामी स्कूल में पढ़ता था। एक अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से उनके बेटे को बदनाम करने के लिए लगातार भद्दे कमेंट और पोस्ट डाले जा रहे थे। उन्होंने शिकायत की तो साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईडी की जांच की। तब पता चला कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी आजमगढ़ निवासी अक्षत राय की है। जिस नंबर का इस्तेमाल कर आईडी बनाई गई, वह अक्षत की मां का है। उन्होंने अक्षत और उसके परिजनों पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें