फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अगले दो दिन तेज हवा, चमक-गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो सप्ताह से तप रहे लोगाें को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अलग दो दिनों तक तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम में बदलाव होने पर सुरक्षित जगह पहुंचने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 14-15 अप्रैल को बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में मौसम बदलेगा। 30-40 किमी प्रति घंटे के वेग से हवा चलेगी। पहाड़ाें पर मंडरा रहे बादल शहर की ओर आएंगे। बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। लिहाजा, जनसामान्य और किसानों को जरूरी एहतियात बरतने का सुझाव दिया है, ताकि जन-धन हानि की संभावना न रहे।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान समेत दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में बना है। लिहाजा, गरज-चमक समेत आंधी-पानी का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन


सुबह मंडराए बादल, 10 फीसदी बढ़ी नमी
शनिवार सुबह हल्के बादल और धूप की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर 12 बजे घने बादल छाए पर थोड़ी देर बाद तेज हवा चलने से आगे खिसक गए। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


संभावित नुकसान
- जर्जर भवन, कच्चे घर, झोपड़ी को क्षति की आशंका।
- पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने से हादसे हो सकते हैं।
- आम, अमरूद के बाग, खड़ी/पकी फसल को नुकसान।
- सड़कों पर फिसलन, गड्डों में पानी भरने से हादसे की आशंका।
- खेतों में जलभराव, ओले से फसलों को नुकसान।
- खुले में लोगों और मवेशियों के चोटिल होने की आशंका।

बचाव के उपाय
- घर के अंदर रहें, खिड़की/दरवाजे बंद रखें। यात्रा से बचें।
- आंधी चलने पर पेड़ों व शेड के नीचे आश्रय न लें।
- कंक्रीट फर्श पर न लेटें, न ही कंक्रीट की दीवारों का सहारा लें।
- इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
- जलस्रोतों से निकलें। मवेशियों को भी पेड़ के नीचे न बांधें।
- वाहन खुले स्थान पर रोककर गाड़ी में ही सुरक्षित बैठे रहें।
- अनजान, फिसलन/जलभराव वाली सड़कों पर यात्रा न करें।
- खेतों में जलभराव होने पर तत्काल जलनिकासी का प्रबंध करें।
- खेत, कृषि मंडी में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित कर लें।

मौसम इनपुट
37.9
17.7
धूप निकलेगी पर हल्के घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:48
सूर्यास्त 6:37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें