फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल, कहीं बिखरे तार बन रहे हादसों का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
किला रोड, पीलीभीत रोड, सिटी स्टेशन और श्यामगंज पुल के पास बिखरे पड़े हैं तार, स्ट्रीट वेंडरों ने लगाया पॉलिथीन
विज्ञापन

बरेली। स्ट्रीट लाइटों के बिखरे तार स्मार्ट सिटी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। कहीं कनेक्शन बाक्स खुले पड़े हैं तो कहीं सड़क और डिवाइडर पर बिखरे तार हादसों का सबब बन रहे हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल रहने से अंधेरा छाया रहता है, कहीं भूमिगत केबल का आधा हिस्सा जमीन के ऊपर है। करंट के खतरे से बचने के लिए स्ट्रीट वेंडर इन स्थानों पर पॉलिथीन लगाकर काम चला रहे हैं। शहरवासियों को नए नगर आयुक्त से उम्मीद है कि वह इस व्यवस्था में सुधार कराएंगे।
श्यामगंज से गांधी उद्यान तक कई स्ट्रीट लाइटें दिन में रोशन हो रहीं हैं, पर सेटेलाइट की ओर जाने वाले मार्ग लगीं स्ट्रीट लाइटें रात में भी नहीं जलतीं। इनको ठीक करने की जिम्मेदारी निजी फर्म की है, पर निगरानी नगर निगम के अधिकारियों को करनी है। अगर फर्म के संचालक और नगर निगम के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते तो यह हाल न होता।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की सड़कों के निर्माण और उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने पर 180 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसलिए लोगों की अपेक्षा है कि सिस्टम ऐसा हो जो बाकी शहर से बेहतर नजर आए, लेकिन यहां तो हर कदम पर खतरा है। बरेली काॅलेज के बाहर स्ट्रीट लाइट के आठ खंभे ऐसे मिले, जिनके कनेक्शन बॉक्स के ढक्कन गायब हैं। यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिम्मेदार भले ही खतरे के प्रति सचेत नहीं हुए, पर फुटपाथ पर जूते बेच रहे दुकानदार पॉलीथिन लपेटकर खतरे को टालने का प्रयास कर रहे हैं। किला रोड, पीलीभीत रोड, सिटी स्टेशन मार्ग, श्यामगंज पुल, प्रभा टाकीज के निकट सतनाम सिंह द्वार पर भी खतरे के तार बिखरे मिले। स्मार्ट सिटी के एक अभियंता ने बताया कि तमाम बॉक्स के ढक्कन चोर निकाल ले गए। ठेकेदार एक-दो बार ढक्कन लगवा चुका है। बार-बार चोरी होने से दिक्कत आ रही है।
लोगों को लग चुके हैं करंट के झटके
ईसाइयों की पुलिया के पास भूमिगत केबल सड़क के ऊपर पड़ा होने की वजह से एक घोड़ा करंट लगने से मर गया था। बचाने के लिए पहुंचे कई लोगों को करंट के झटके लगे थेे। गंगापुर में करंट से गोवंशीय पशु की मौत हुई थी। अमर उजाला ब्यूरो

स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था खराब
केवल स्मार्ट सिटी नहीं, शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था खराब है। इसकी गुणवत्ता देखी जाए और जहां-जहां तार बिखरे पड़े हैं, उनको ठीक कराया जाए। - रजनीश, बदायूं रोड
गांधी उद्यान से श्यामगंज मार्ग पर लगीं कुछ स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद हैं। कनेक्शन बॉक्स के ढक्कन गायब होने पर हमने करंट से बचाव के लिए पॉलिथीन लगा दी है। - लक्ष्मी सागर, हजियापुर
विज्ञापन

-
जहां-जहां स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन बाक्स खुले पड़े हैं, उनमें ढक्कन लगवाएंगे। जहां तार बिखरे हैं, उनको भी ठीक कराया जाएगा। जल्द ही व्यवस्था में सुधार दिखेगा। - संजीव कुमार मौर्या, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें