बरेली। पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट से रुहेलखंड विवि तक जगह-जगह लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। घने कोहरे के बीच रात में वाहन हेडलाइट के भरोसे गुजरते हैं। कई जगह सड़क पर बने डिवाइडर नजर नहीं आते। ऐसे में हादसों का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद लाइटें ठीक नहीं कराई गईं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि पीलीभीत रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्दी ठीक कराया जाएगा। संवाद
सड़क पर बैठे पशु नजर नहीं आते
रोजाना रात में दफ्तर से इसी रास्ते से लौटता हूं। अंधेरा होने के कारण रोड पर बैठे पशु नजर नहीं आते हैं। - सुनील यादव
पीलीभीत रोड पर रोशनी न होने से हादसे का डर बना रहता है। नगर निगम को इसे ठीक कराना चाहिए। - आमोद कुमार