सिरौली/मीरगंज। महाराणा प्रताप जयंती पर मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप का यश गान किया गया।
सिरौली के गांव शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सिद्धराज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि यशवंत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिद्धराज सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में दर्ज हल्दीघाटी का युद्ध आज भी पढ़ा जाता है। महाराणा प्रताप ने मुगलों से जंग लड़कर एक बड़े हिस्से को स्वाधीन कराया था। कार्यक्रम के बाद सभी को जलपान कराया गया। वीरपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, रविंद्र सिंह, रनवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
मीरगंज क्षेत्र के गांव गूला में ठाकुर राघवेन्द्र सिंह भदौरिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी को महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान दिया लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। बृजराज सिंह राघव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जंगल में रहकर घास की रोटियां खाकर अकबर से लोहा लिया। सुबोध सिंह चौहान, मनोज कुमार तोमर, रामेंद्र सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
आंवला में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुरैना चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धराज सिंह रहे। कार्यक्रम में जय गोविंद सिंह, राजकुमार सिंह, देशपाल सिंह, नवीन सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर, अरविंद सिंह दीपक कठेरिया, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।