फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी स्टेशन पर मंगलवार से फिर शुरू होगा आठ ट्रेनों का ठहराव

Sun, 27 Aug 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के सिटी रेलवे स्टेशन पर 29 अगस्त से आठ ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू हो जाएगा। सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर चार के रेजिंग और उच्चीकरण के कार्यों के बीच ब्लॉक के चलते 15 जुलाई से 28 अगस्त तक 15073/15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15075/15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15043/15044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस और 12553/12554 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस का ठहराव अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया था। स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म का काम ज्यादातर पूरा हो गया है। रेलवे ने अब इन आठ ट्रेनों का 29 अगस्त से सिटी स्टेशन पर ठहराव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें