फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पानी के विवाद में पथराव, घर में घुसने की कोशिश

Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने के कांकर टोला निवासी बुजुर्ग के घर में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। घर में घुसने की कोशिश में एक तरफ की दीवार तोड़ दी और जमकर पथराव किया।
विज्ञापन

कांकर टोला निवासी महेश चंद्र ने बताया कि पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर पड़ोसी ने ऑनलाइन रिपोर्ट कर रखी है। चौकी प्रभारी ने उन्हें जांच के लिए बुलाया था। उन्होंने पूरा सहयोग देने की बात कही थी। पुलिस के हस्तक्षेप से निस्तारण होने से पहले ही बृहस्पतिवार रात दूसरे पक्ष ने उनके घर पर धावा बोल दिया। भीतर घुसने की कोशिश में दीवार तोड़ दी और जमकर पथराव किया। पथराव में उनके बेटे को चोटें आई हैं।
महेश ने कॉल की तो पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर हर तरफ पत्थर फैले थे। महेश और उनके परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें