अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री अनिकेत शर्मा, मोहल्ले के प्रशांत राणा, पप्पू राणा के साथ धर्मशाला पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला खाली करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में प्रशांत, पप्पू, लक्ष्मी और बबली घायल हो गए। बारादरी पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों के बीच थाने में भी झड़प हो गई।
एबीवीपी नेता अनिकेत शर्मा का कहना है कि धर्मशाला में काफी समय से असमाजिक तत्व जुट रहे हैं। पथराव में घायल हुए प्रशांत राणा की मां सुमित्रा देवी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी कई बार हो चुका विवाद
धर्मशाला खाली कराने को लेकर कालीबाड़ी में पहले भी विवाद हो चुका है। हालांकि, बात पथराव तक नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात विवाद के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी कारण बात बढ़ गई और पथराव तक पहुंच गई। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने भी स्वीकार किया कि हंगामा और पथराव करने वालों में कुछ लोग नशे की हालत में थे। इनकी पहचान की जा रही है।