फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचे के बल पर घर में घुसकर पैसे और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बा निवासी महिला ने पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर पैसे और गहने चोरी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी मीरा मिश्रा ने बताया कि आठ जुलाई को रात आठ बजे वह पुत्रवधू के साथ घर में थीं। तभी उनके दूसरे बेटे की पत्नी प्रीति मिश्रा अपने पिता हरीश चंद्र शर्मा, भाई मोहित शर्मा के साथ अन्य दो लोग मोनू, विपिन निवासी मोहल्ला परा फरीदपुर के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए अलमारी में रखे बीस हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। इस दौरान पुत्रवधू प्रीति ने उनको थप्पड़ भी जड़े। साथ ही गाली गलौज करते हुए दस लाख रुपये की मांग की। न देने पर बेटे गौरव को जान से मार की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें