फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले चाचा ने की हैवानियत: सात साल के मासूम से कुकर्म की कोशिश, गले में फंदा बांधकर खेत में फेंका

Fri, 01 Sep 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में रंजिश में सौतेले चाचा ने सात साल के भतीजे के साथ हैवानियत की। उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद गले में फंदा बांधकर उसे खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले सात साल का बच्चा गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। घर से आंगनबाड़ी केंद्र गया यह बच्चा गायब हो गया था। खेत मालिक ने उसे खेत में पड़ा देखा। बनियान से बच्चे के हाथ पैर और गला बंधा हुआ था। उस वक्त पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता उसे लेकर एसएसपी ऑफिस आए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि होश में आने पर बेटे ने उनके सौतेले भाई और उसके साथी का नाम लिया है। इन लोगों से आरोपी की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उन लोगों ने बेटे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। आरोप लगाया कि भोजीपुरा थाना पुलिस आरोपियों से मिल गई है और उनकी शिकायत पर नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें