बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम ने बरेली सिटी स्टेशन की स्टेशन मास्टर कुमारी शीतल को मंडल का कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे घोषित किया है। यहां बता दें कि शीतल लॉकडाउन की इस विषम परिस्थिति में काफी कुशलतापूर्वक पार्सल स्पेशल मालगाड़ियों का संचालन करा रही हैैं। इसके अलावा अधिकारियों के साथ ट्रैक निरीक्षण कर विशेष गाड़ियों को तैयार कराया। इन विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर इस तरह का कार्य निष्पादन सराहनीय है। संवाद