बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव 15 नवंबर को बरेली आएंगे। वह अपराह्न तीन बजे सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे फिर जनता की समस्या सुनेंगे। इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को धीरपुर में निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।