फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हार्टमैन कॉलेज को हराकर स्टेडियम-ए ने जीता मुकाबला

Mon, 18 Mar 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला स्तरीय महिला बास्केटबॉल व पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शम्सी रजा व आरएसओ जितेंद्र यादव ने किया। आठ टीमों के 104 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला स्टेडियम ए व चिक्कर स्कूल के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए ने 14-2 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला हार्टमैन कॉलेज व क्रियेथिक्स पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें हार्टमैन कॉलेज 13-0 से विजयी रहा। इसके बाद फाइनल मैच स्टेडियम ए और हार्टमैन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए ने 14-11 से जीत दर्ज की। स्टेडियम-ए की ओर से दिव्यांका एवं खुशबू का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा । मुख्य अतिथि जिला बास्केटबॉल संघ के पूर्व सचिव सीएम खान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



बरेली वॉरियर्स की टीम ने कब्जाई ट्रॉफी


बरेली। जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरेली वाॅरियर्स ने राणा क्लब को मात देकर खिताब अपने नाम किया। पहला मैच भरतौल व बीबीएल के बीच खेला गया। इसमें भरतौल की टीम 21-09 और 21-12 से विजयी रही। दूसरे मैच में बिथरी चैनपुर की टीम ने एमजेपी को 21-17, 21-17 से मात दी। तीसरे मैच में एयरफोर्स की टीम ने टिसुआ को 21-18, 22-20 से हराया। चौथे मैच में बरेली वॉरियर्स ने 21-08, 21-15 से बरेली स्टेडियम को मात दी। पांचवें मैच में बिथरी की टीम ने पुलिस लाइन की टीम को शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल मैच में राणा क्लब ने एयरफोर्स की टीम को 25-21, 27-25 व 25-19 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बरेली वॉरियर्स ने बिथरी की टीम को 25-13, 25-09 से हराया। फाइनल मुकाबले में बरेली वॉरियर्स ने राणा क्लब को 21-25, 25-23, 29-27 से हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वालीबॉल संघ के सचिव भवानी दत्त जोशी एवं आरएसओ जितेन्द्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें