फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: स्मैक तस्कर से सौदेबाजी पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Tue, 28 Mar 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एसएसपी ने बिथरी चैनपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह, इज्जत नगर थाने के सिपाही राहुल कुमार और बारादरी थाने के सिपाही दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्मैक तस्करी के मामलों में पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। एक स्मैक तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में सौदेबाजी करने वाले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी की। सौदेबाजी में नाकाम होने पर आरोपी का चालान कर दिया। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची। इस पर एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला है कि आरोपी को छोड़ने के नाम पर रुपये मांगे गए थे। 

जांच में दोषी पाए जाने पर बिथरी चैनपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह, इज्जत नगर थाने का सिपाही राहुल कुमार और बारादरी थाने का सिपाही दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।  इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें