फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: भोजीपुरा थाने के दरोगा पर गिरी गाज, SSP प्रभाकर चौधरी ने किया निलंबित; यह है मामला

Wed, 28 Jun 2023 06:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भोजीपुर क्षेत्र में गोकशी को रोकने और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया पर गाज गिरी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और अपने क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने और गोकशी रोकने में विफल हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में गोकशी की घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल हो गई थी। पिछले सप्ताह संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे, लेकिन पुलिस मांस तस्करों को नहीं पकड़ सकी। 14 जून की रात महिमा पट्टी गांव के शिशुपाल सिंह के घर से नकदी समेत 10 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोर ले गए। 

चठिया जगन्नाथ के होशियार खां के घर से दो लाख रुपये व तीन लाख के आभूषण चोरी हुए थे। बताते हैं कि कई चोरियां तो पुलिस ने दर्ज ही नहीं कीं। लगातार लापरवाही और शिकायतों पर हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें