थाना प्रभारी की भूमिका की होगी जांच
किला थाने की दोनों चौकियों पर हो रहे खेल को लेकर थाना प्रभारी राजीव कुमार पर भी अंगुलियां उठ रही हैं। एसएसपी ने इन शिकायतों को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी को जांच सौंपी है। आरोपों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
पहले पूरे थाने पर हो चुकी है कार्रवाई
तीन साल पहले किला थाने के सिपाहियों का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें सट्टेबाजों से रुपये के लेनदेन को लेकर चर्चा की जा रही थी। तत्कालीन एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उस मामले में थाने व चौकियों के दरोगा व मुंशी समेत पांच लोगों को निलंबित किया था। बाद में इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी कार्रवाई के शिकार हुए थे।
पांच पुलिसकर्मियों पर हाल ही में हुई कार्रवाई
सट्टबाजों से दोस्ती में बुधवार रात एसएसपी ने बारादरी थाने की जोगी नवादा चौकी के प्रभारी सुशील कुमार, कांकरटोला चौकी प्रभारी सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह व मोहम्मद कामिल और कांस्टेबल मोहित पवार को लाइनहाजिर किया था। सूत्र बताते हैं कि कई और पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें- बदायूं में ऑनर किलिंग: नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो घरवालों ने की खौफनाक वारदात, हत्या कर दफनाया शव
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गोपनीय सूचनाओं व लिखित शिकायतों के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। दोनों चौकी प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर व अन्य तरह की शिकायतें आ रही थीं।