फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Anurag Arya: मुख्तार अंसारी के गढ़ को किया ध्वस्त, अब बरेली के एसएसपी बनाए गए अनुराग आर्य

Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य बरेली के नए एसएसपी होंगे। 
विज्ञापन
बरेली के नए एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए चर्चित आईपीएस अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। उनके सामने बरेली में नई तरह की चुनौतियां होंगी। यहां विभाग में ही मौजूद भेदियों को तलाशना और उनसे निपटना होगा। भूमाफिया, तस्करों और पुलिस के गठजोड़ को खत्म करना होगा।

विज्ञापन


वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अनुराग आर्य बागपत के मूल निवासी हैं। वह 2019 में सबसे पहले मऊ में एसएसपी बने थे। अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के लिए उन्हें जाना जाता है। उन दिनों वहां माफिया मुख्तार अंसारी व उसके गुर्गों का आतंक था, जिसे उन्होंने कुचल दिया। करीब ढाई साल से वह आजमगढ़ के एसपी हैं।

बरेली में उन्हें स्मैक तस्करी से लेकर भूमाफिया, खनन जैसे धंधों पर लगाम लगानी होगी। हनीट्रैप सहित अन्य सामाजिक अपराधों पर नकेल कसनी होगी। विभाग में रहकर गलत धंधों को शह दे रहे लोगों से भी निपटना होगा। अमर उजाला से वार्ता में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम तक वह बरेली आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की आंच में गए सुशील, पर मिली अहम जिम्मेदारी
निवर्तमान एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान यहां 11 माह तक तैनात रहे। चर्चा है कि हालिया बवाल की वजह से उनका तबादला किया गया है, पर विभागीय स्तर पर कहा जा रहा है कि उन्हें बेहतर काम का इनाम मिला है। वर्ष 2012 बैच के आईपीएस घुले सुशील चंद्रभान 30 जुलाई 2023 को उस वक्त जिले के कप्तान बनाए गए थे जब कांवड़ यात्रा के दौरान जोगी नवादा में बवाल हो गया था। 

तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लाठीचार्ज करा दिया था। घुले ने माहौल को संभाला। भ्रष्टाचार के मामलों में उन्होंने प्रभाकर चौधरी से ज्यादा कार्रवाई की। हालांकि उनके सौम्य व्यवहार की वजह से कई थानेदार बेलगाम रहे। 

हाल के बवाल में घंटे भर फायरिंग के वीडियो वायरल हुए तो शासन व डीजीपी ने रिपोर्ट तलब की थी। प्रभारी एडीजी डॉ. राकेश सिंह ने यह रिपोर्ट शासन को भेजी थी। एसएसपी के ट्रांसफर को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, राजधानी में रहकर प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने से एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें