प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही अकाशु धामा की छह जून को चीता मोबाइल पर रात में ड्यूटी लगाई गई थी। वह ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। थाना प्रेमनगर पर तस्करा गैरहाजिरी अंकित होने, लगातार गैरहाजिर होने में उन्हें भी निलंबित कर दिया है।
पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर बब्लू यादव 16 मई को रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस मुख्यालय लखनऊ रवाना किए गए। उन्होंने अपनी आमद समय से पुलिस मुख्यालय में नहीं कराई और लगातार गैरहाजिर रहे। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।