तिकुनिया कांड में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि देते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। तिकुनिया कांड में तीन अक्तूबर को मारे गए किसानाें को सपाइयों ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। राजेंद्रनगर के शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर माह की तीन तारीख को शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाती रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, नीरज तिवारी, दीप्ति पांडेय, सुधा अग्रवाल, बृजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश भास्कर, गोपाल कश्यप, पवन सक्सेना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो