ब्यूटी पार्लर में बंपर बुकिंग, मेहंदी निशुल्क
पार्लर संचालकों ने एक से बढ़कर एक ऑफर दिए हैं। कुछ बड़े शोरूम ने 25 से 30 फीसदी तक की छूट दी है। ज्यादातर नामी लेडीज सैलून में मेहंदी निशुल्क रचाने का ऑफर दिया गया है। इसमें वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेडवॉश एंड ब्लोड्राई, हेड मसाज के लिए अलग से तीन से छह हजार और कुछ सैलनू में दस हजार रुपये का पैकेज भी है।
कुंदन और लाख की चूड़ियां पहली पसंद
सराफा कारोबारियों के मुताबिक करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियां पहली पसंद होती हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ी 150 रुपये से शुरू हैं। जोधपुरी पायल और बिछिया के साथ चांदी के करवे की भी मांग हो रही है। हल्की ज्वेलरी ही महिलाओं को भा रही है।
सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि स्टूडियो की गुंजन ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाओं को निखारने के लिए पैकेज पर करीब 25 फीसदी तक की छूट दी गई है। मनपसंद पैकेज के लिए एडवांस बुकिंग भी हुई हैं।
गुंजन सौम्या गंगवार
एचएम सैलून की संचालिका सौम्या गंगवार ने कहा कि मेकअप की श्रेणियों में आकर्षक पैकेज दिए हैं। करवाचौथ से एक दिन पहले और उसी दिन के लिए बुकिंग सबसे ज्यादा हैं। मेहंदी हेड मसाज कॉम्पलीमेंटरी है।
एचएसजे ज्वेलर्स के मोहित आनंद ने कहा कि करवाचौथ पर ज्यादातर हल्की ज्वेलरी की बिक्री होती है। इसमें रिंग, झुमके, नोज रिंग, चेन आदि शामिल हैं। इसका स्टॉक भरपूर है। एडवांस बुकिंग भी हैं।
किशना ज्वेलर्स के उदित गोयल ने कहा कि ज्वेलरी की खरीद पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है। अभी जिस रेट पर खरीदेंगे, उसे कभी भी बदलकर या वापस कर दस फीसदी कटौती के साथ रकम दी जाएगी।
साड़ी संसार के जितेश गुप्ता ने कहा कि नई डिजाइन की आकर्षक रेंज में साड़ियों के कलेक्शन महिलाओं को भा रहे हैं। ज्यादातर तीन से लेकर दस हजार रुपये तक की रेंज में साड़ियों की बिक्री हो रही है।