फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ताज एकेडमी को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल

Sat, 10 Aug 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते जिला युवा कल्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में जिलास्तरीय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में ताज एकेडमी को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एनटीआई व दून इंटरनेशनल स्कूल टीम के बीच हुआ। इसमें 17-6 से एनटीआई की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में चकभिटारा को 11-22 से हराकर जैतीपुर की टीम ने बाजी मारी। तीसरे मुकाबले में 17-5 से स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने एनटीआई को पटखनी दी। सेमीफाइनल मुकाबले में 17-6 से ताज एकेडमी ने जैतीपुर को हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबला 22-18 से स्पोर्ट्स स्टेडियम ने ताज एकेडमी को पराजित कर जीता। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मंयक भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में राहुल तोमर, सचिन कुमार प्रेमी, अनूप कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार, वैभव सिंह, निधि यादव शामिल रहे।

प्रतियोगिता समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, सतेंद्र कुमार, अनुराग, राहुल उपाध्याय, शुभम सिंह, मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते जिला युवा कल्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें