फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के शारिक ने राज्य  स्तर पर लहराया बरेली का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में 16 से 18 दिसंबर तक हुए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बरेली कॉलेज के छात्र मो. शारिक शबाब जैदी ने बरेली मंडल की ओर से आशुभाषण प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वो 12-16 जनवरी 2020 तक लखनऊ में ही आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के लिए आशुभाषण प्रतियोगिता में चयनित होने वाले शारिक बरेली के पहले प्रतिभागी हैं। 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक विवेक चंद्र श्रीवास्तव और बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। आयोजन युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें