बरेली। डीडीपुरम स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हेमुन्ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने मनमोह लिया। प्रिंसिपल अल्पना जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ड्रिल डांस से हुआ। इसमें प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सिंपल रेस में अनिरुद्ध शंखधार, सिद्धि गुप्ता, हर्डल रेस में पार्थ सक्सेना, खनक, बैलून बर्स्ट में अमोघ सिंह राना, दृष्टि सब्बरवाल विजेता बनीं। वहीं, हॉप रेस, रिंग रेस, बैलेंस रेस, बिन रेस, जिगजैग रेस, कॉटन बाल रेस, पिक एन रन रेस, बॉटल रेस के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।