बरेली। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित एथलेटिक्स मीट में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। मीट में पांच स्कूलों ने हिस्सा लिया था। सौ मीटर रेस, रिले रेस और शॉर्टपुट में एसआर के आदित्य श्रीवास्तव ने गोल्ड जीते। शोएब ने दो सौ मीटर, मोहम्मद हसीन ने रिले रेस, उत्कर्ष ने दो सौ मीटर रेस, आशी ने दो सौ मीटर हर्डल रेस, काशवी त्रिपाठी और स्तुति ने दो सौ मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीते। रोमा तोमर और श्रेया ने रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। ये सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग वर्ग में हुईं। सभी विजेता खिलाड़ियों को एमडी रूमा गोयल, डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा और प्रिंसिपल फ्रांसिस जेवियर पांडेय ने शुभकामनाएं दी हैं।