बरेली। लिटिल जिनी प्ले स्कूल की तरफ से नेहरू युवा केंद्र पर वार्षिक खेलकूद हेल्थ इज वेल्थ डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीएम रोहित यादव और निदेशक सुमन अग्रवाल ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान फ्लाई रेस, जेली फिश, कार्टून रेस आदि में देविका, शाश्वत, अदवैय, कबीर, वंश आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के साथ बड़ों ने भी हिस्सा लिया। आखिर में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा, अर्पिता, बीना, ज्योति आदि मौजूद रहीं।