फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में मानस स्थली बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज में स्वर्गीय ब्रजलाल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में राधा माधव और बालक वर्ग में बीबीएल को हराकर मानस स्थली ने ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल में मानस स्थली ने राधा माधव को 24-22 से हराया। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल बीबीएल पीलीभीत रोड ने बीबीएल अलखनाथ को 28-17 से हराया। सेमीफाइनल में मानस स्थली ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 39-6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बीबीएल पीलीभीत रोड ने बिशप कॉनरोड को हराया। फाइनल में मानस स्थली ने बीबीएल पीलीभीत रोड को 54-47 से हरा दिया। विजेता टीम को प्रबंधक निदेशक गिरधर गोपाल खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें