फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न खेलों के ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर जनपद और मंडल स्तरीय समन्वय चयन ट्रायल्स का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात नवंबर से सुबह 10 बजे से किया जाएगा। राज्य स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता, जो 12 से 14 नवंबर को सहारनपुर में होनी है, के लिए जनपद स्तरीय टीम के चयन को ट्रायल सात नवंबर और मंडल स्तरीय टीम को आठ नवंबर को किया जाएगा। सीनियर हाकी प्रतियोगिता जो 12 से 17 नवंबर को गोरखपुर में होनी है, सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता जो 14 से 17 नवंबर तक बांदा में, सीनियर जूडो प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर बरेली मेें, सीनियर फुटबाल महिला प्रतियोगिता 11 से 18 नवंबर कानपुर में, जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता 12 से 19 नवंबर आगरा, जूनियर बैडमिंटन बालक/बालिका प्रतियोगिता 11 से 24 नवंबर आगरा, जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर बलिया के लिए सात नवंबर को जनपद स्तर और आठ नवंबर को मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें