बरेली। ओपन जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पुष्पेंद्र और जूनियर वर्ग में माइकल को बेस्ट बॉक्सर का खिताब मिला। डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा भरतौल ने दोनों को ट्रॉफी दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रिंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव उपेंद्र पांडे, आरएसएओ विजय कुमार आदि उपस्थित थे। आर्गेनाइजर सचिव आर्यन कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में करीब सौ बच्चों ने भाग लिया।