बरेली। ओपन जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल होंगे। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सीरिया एसएम ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी सुबह आठ बजे तक सर्टिफिकेट के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचें।