बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को महाराजा हरीशचंद्र (पीजी) महाविद्यालय मुरादाबाद में कराया जाएगा। इसके लिए बरेली कॉलेज भी अपनी टीम तैयार कर रहा है। बरेली कॉलेज की तरफ से अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता खेलने जाने वाली टीम के लिए आज कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में सुबह 10 बजे से खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने बताया कि खिलाड़ियों को हाईस्कूल की मार्कशीट, आईडी के साथ कॉलेज फीस की रसीद भी साथ लानी होगी।