बरेली। रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती की ओर से दो दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नारायण कॉलेज चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में विवेक प्रजापति ने छह गोल्ड मेडल और चैंपियनशिप प्राप्त की। लविश ने पांच गोल्ड, एक सिल्वर मेडल और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। पारस ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और आदित्य ने एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। चारों छात्रों का चयन प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों के कोच चंद्रशेखर मिश्रा और अमित शर्मा की जय नारायण कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने प्रशंसा की है।