बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में बालक-बालिका वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 23 नवंबर से होगी। इसके लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण 21 नवंबर तक होंगे। बालक-बालिका वर्ग की ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 29 नवंबर से होगी, इसके पंजीकरण 27 नवंबर तक होंगे। बालक-बालिका की जूडो प्रतियोगिता 27 नवंबर को होगी। इसके पंजीकरण 25 नवंबर तक होंगे। बिना पंजीकरण कराए खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।