बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी जूडो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 11 नवंबर को होगी। स्टेडियम के टेबिल टेनिस हॉल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आठ नवंबर तक विश्वविद्यालय में पंजीकरण किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. एके जैतली ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ब्यूरो